1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AAP पांच साल से जनता के पैसे पर कर रही प्रचार: गौतम गंभीर

AAP पांच साल से जनता के पैसे पर कर रही प्रचार: गौतम गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AAP पांच साल से जनता के पैसे पर कर रही प्रचार: गौतम गंभीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने इस चुनाव में कई नए चेहरें लाए हैं तो वहीं कई लोगों के टीकट भी काटे गए हैं। ऐसे में जहां एक तरफ आप के विधायक चुनाव टिकट के बदले पैसे मांगे जाने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गौतम गंभीर ने आप सरकार पर निशाना साधा है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैं अरविंद केजरीवाल की तरह नहीं हूं जो जनता के पैसे पर अपना प्रचार करे। उनके इस ट्वीट के बाद आप नेता संजय सिंह ने अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए कहा कि, अगर गंभीर गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली मुफ्त सेवाओं के खिलाफ हैं तो उन्हें एक सांसद के तौर पर मिलने वाली सुविधाओं को त्याग देना चाहिए।

संजय सिंह के इस बयान का जवाब देते हुए गोतम गंभीर ने लिखा कि, मैंने य कभी नहीं कहा कि गरीबों को मुफ्त सेवाएं नहीं मिलनी चाहिए। मैंने ये कहा है कि जो इन सुविधाओं के लिए पैसे देने के सक्षम हैं, उनसे कुछ शुल्क लिए जाने चाहिए। साथ ही पूर्व क्रिकेटर ने यह भी लिखा की, आपकी जानकारी के लिए बता दूं मैंने पिछले आठ महीने में किसी भी सुविधा का लाभ नहीं लिया है। वहीं आपके मुख्यमंत्री पिछले पांच साल से जनता के पैसे पर अपना प्रचार कर रहे हैं।

बताते चलें कि, बदरपुर के मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर चुनाव टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। एनडी शर्मा ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि वो घर पर बुलाकर टिकट के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग किए थे। उनके इस आरोप के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, जब किसी को टिकट नहीं मिलता है, यह स्वाभाविक है, उन्हें ठेस पहुंचती है, टिकट नहीं मिलने पर इस तरह के बयान दिया जाना आम बात है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...