1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद जागे दिल्ली सीएम केजरीवाल, यमुना साफ कराने को लेकर गिनाए 6 एक्शन प्वाइंट्स

कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद जागे दिल्ली सीएम केजरीवाल, यमुना साफ कराने को लेकर गिनाए 6 एक्शन प्वाइंट्स

Delhi CM Kejriwal woke up after Kumar Vishwas's tweet; दिल्ली की यमुना नदी की सफाई को लेकर एक बार फिर केजरीवाल सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये है। उन्होंने कहा है कि 2025 तक यमुना का जल साफ हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इसे लेकर 6 प्वाइंट्स भी गिनाएं।

By: Amit ranjan 
Updated:
कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद जागे दिल्ली सीएम केजरीवाल, यमुना साफ कराने को लेकर गिनाए 6 एक्शन प्वाइंट्स

नई दिल्ली : बिहार के महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल छठ महापर्व के दिन दिल्ली में रहने वाले व्रतियों को यमुना नदी के जहरीले पानी में अराधना करनी पड़ी। इसे लेकर हिन्दी कवि सम्राट कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और उन्हें उनका वादा दिलाया। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि ‘झील बनाई जाएंगी, बन गईं झील और झोल बन गए हम।’ इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें केजरीवाल चुनाव से पहले यमुना की सफाई का मुद्दा उठा रहे थे और नदी की तस्वीर बदलने के लिए पांच साल देने की अपील कर रहे थे।‘

वहीं इस ट्वीट के बाद केजरीवाल सरकार का लगातार आलोचना होने लगा। अब अपने इसी आलोचना को रोकने के लिए एक बार फिर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को साफ करने का ऐलान किया है, लेकिन वो भी 2025 तक। केजरीवाल ने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई कर दी जाएगी। उन्होंने नाले की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा कि ओखला, रिठाला समेत कई जगहों पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे हैं।

इसके अलावा जो पहले से बनी प्लांट है वह पुराने हिसाब से चल रहे हैं। इसलिए उनकी टेक्नोलॉजी बदल रहे हैं ताकि पानी सीवर का साफ होकर निकले। दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली में कई सारे गंदे नाले बह रहे हैं। इसलिए अलग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर उन पानी की सफाई करेंगे और कुछ नालों को डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नजफगढ़ ड्रेन, गाजीपुर ड्रेन की सफाई का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गंदगी को लेकर इंडस्ट्री पर नकेल कसी जाएगी। इंडस्ट्रियल वेस्ट पर काम किया जाएगा और जो इंडस्ट्री वेस्ट नहीं भेजेगी उन इंडस्ट्री को बंद किया जाएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि झुग्गी झोपड़ी की जितनी गंदगी है उसे भी सीवर में डाली जाएगी।

दिल्ली सरकार के 6 एक्शन प्वाइंट्स

दिल्ली सीएम ने कहा कि यमुना साफ रहनी चाहिए, 70 साल लगे इतना गंदा होने में ये तो दिन में ठीक नहीं होगा, अगले चुनाव से पहले साफ पानी में डुबकी लगवाऊंगा। दिल्ला सरकार के 6 एक्शन प्वाइंट बताए:-

पहला- दिल्ली का जो सीवर है, वो अनट्रीटेड है उसे यमुना में गिरा दिया जाता है। पहला काम सीवर ट्रीटमेंट पर युद्ध स्तर पर काम। नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बना रहे हैं जो पुराने हैं उनकी कैपेसिटी बढा रहे है, पुराने वालों की टेक्नॉलाजी बदल रहे हैं।

दूसरा – 4 गंदे नालों की सफाई वहीं पर होगी, कुछ को एसटीपी की तरफ डाइवर्ट करेंगे।

तीसरा- इंडस्ट्रियल वेस्ट की सफाई कागजों में होती है। नाले में डाल देते हैं इस पर नकेल कसेंगे।

चौथा- जितने झुग्गी झोपडी कॉम्लेक्स हैं उनकी टॉयलेट की गंदगी है उसे नालियों में बहा दिया जाता है। जनसुविधा केंद्र की गंदगी को सीवर से अटैच किया जाएगा।

पांचवा- आपके घर तक के सीवर तक कनेक्शन खुद लगा देंगे। चार्ज बहुत कम कर दिए हैं। कई लोगों ने सीवर के कनेक्शन नहीं ले रखे।

छठा- सीवर नेटवर्क की डिसिंटिंग का काम शुरू कर दिया है। 2025 तक यमुना साफ कर लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...