दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर सकती है। बीते गुरुवार की रात को बीजेपी मुख्यालय से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में पीएम मोदी समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के अलावा दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे, कहा जा रहा है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।

वहीं, कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बताया कि, कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के नाम की फाइनल लिस्ट बन गई है। पार्टी इस चुनाव में दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है। साथ ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शुक्रवार को होगी।

आपको बताते चलें कि, दिल्ली के चांदनी चौक सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मंत्रिमंडल में कद्दावर मंत्री रहे राजकुमार चौहान हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस में शामिल हुईं आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व विधायक अलका लांबा को लेकर सुर्खियां है कि उन्हें चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया जा सकती है।