जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को आदेश जारी किये कि बिना एसी वाले कॉम्प्लेक्स की दुकानें सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी।
देहरादून अभी ऑरेंज जोन में है। जिसे देखते हुए लोगों को जरूरी राहत दी जा रही है।
देहरादून में आजाद कॉलोनी, चमन विहार लेन नंबर 11 और ऋषिकेश में आवास विकास कॉलोनी, 20 बीघा कॉलोनी व शिवा एनक्लेव में यह आदेश लागू नहीं होगा।
आपको बता दे प्रदेश में अब तक कुल 69 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए है।