अंबाला एयरबेस पर सर्व धर्म पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमानों को इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया गया और राफेल विमान के बेड़े को 17 स्कवॉड्रन ‘गोल्डन ऐरोज़’ में शामिल किया गया है।
इसी बीच रक्षा मंत्री ने भी सम्बोधन दिया और अपनी बात रखी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि आप सभी राफेल, यानि ‘तूफ़ान’ की तरह गतिशील रहकर देश की ‘अखंडता’ और ‘संप्रभुता’ की रक्षा करते रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय के साथ हमें खुद को तैयार रखना होगा, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रधानमंत्री मोदी के लिए बड़ी प्राथमिकता है।
राजनाथ ने कहा कि सीमाओं पर जिस तरह का माहौल बना है या बनाया या है उसे देखते हुए राफेल का इंडक्शन काफी अहम है।
उन्होंने कहा कि राफेल गेम चेंजर है और मल्टी रोल कैपिसिटी के साथ दुश्मनों को सबक सिखाने में सक्षम है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से हमें युद्ध में विजयी बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘उत्तरी सीमा पर हम सुरक्षा चुनौतियों से पूरी तरह से अवगत हैं। हमारी चौकसी ही हमारा सबसे पहला उपाय है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश और हमारा समाज वायुसेना के कारण सुरक्षित और आत्मसम्मान की जिंदगी जी रही है। हमें उसे किसी भी कीमत पर बरकरार रखना है।