1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दीपिका का ‘लव लाइव’ खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से चली गईं थी डिप्रेशन में

दीपिका का ‘लव लाइव’ खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से चली गईं थी डिप्रेशन में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दीपिका का ‘लव लाइव’ खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से चली गईं थी डिप्रेशन में

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने रिलेशन को लेकर खुलासा करते हुए कहा है कि, वह इसके चलते डिप्रेशन में चली गई थीं। रणवीर सिंह से शादी करने से पहले एक्ट्रेस रणबीर कपूर को डेट कर रही थी। और रणबीर के साथ ही उन्हें रिश्ते में धोखा मिला था जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थी।

हाल ही अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए खुलासा करते हुए कहा कि, उसने पहले धोखा दिया और फिर माफी मांगने लगा। तब मैंने उसे माफ कर दिया था। लेकिन अफसोस होता है ये सोचकर कि उसे दूसरा मौका क्यों दिया। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन्स भी जुड़के हैं। मैं जब भी किसी रिश्ते में रही, मैंने उसे कभी धोखा नहीं दिया।

https://www.instagram.com/p/B9gJbmHjmuv/?utm_source=ig_web_copy_link

मैं उसे धोखा दूंगी या चीट करूंगी तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूंगी? इससे अच्छा है कि मैं सिंगल रहूं और मस्ती करूं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता, इसलिए मुझे पहले काफी दुख झेलना पड़ा। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका दिया, जबकि मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिाय था। बाद में उसने मुझसे भीख मांगी थी और मिन्नतें की थीं, तो मैंने उसे माफ कर दिया लेकिन ये मेरी बेवकूफी थी।

https://www.instagram.com/p/B9gJgmiD7kG/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका ने आगे कहा कि, ‘मुझे उन सब चीजों से बाहर आने में काफी वक्त लगा। लेकिन अब जब मैं उन सब चीजों से बाहर आ गई हूं तो कोई भी मुझे इस वक्त में वापस नहीं ले जा सकता। उसने जब मुझे पहली बार धोखा दिया था तब मुझे लगा कि इस रिलेशनशिप में या फिर मुझमें कोई दिक्कत होगी। लेकिन जब धोखा देना किसी की आदत ही हो तो वो यही करता है।’

एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैंने अपने रिलेशनशिप में बहुत कुछ दिया, लेकिन मुझे वापस कुछ नहीं मिला। धोखा किसी भी रिश्ते का ब्रेकर होता है। जब रिलेशनशिप में धोखा आ जाता है तो इज्जत चली जात है, यकीन चला जाता है, क्योंकि ये आपके रिश्ते के पिलर होते हैं जिन्हें आप नहीं तोड़ सकते’।

https://www.instagram.com/p/B9Y5dnJjLxQ/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करे तो, हाला ही में फिल्म छपाक में नजर आईं थी, जो कि एडिस अटैल लक्ष्मी अग्रावल की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म से जो उन्हें उम्मीद थी उसपर वो खरी नहीं उतर पाई क्योंकि उस दौरान दीपिका जेएनयू में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शामिल होकर उनका समर्थन किया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...