रिपोर्ट: पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई: दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। साथ ही दीपिका इस वीडियो में ध्वनि भानुशाली के सॉन्ग ‘नयन’ पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि दीपिका के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 25 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इस वीडियो को खास रोज डे पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्योंकि आप सभी मेरे लिए बहुत खास हो, रोज डे की आप सभी को बहुत सारी बधाई हो ” वीडियो में पिंक ड्रेस में दीपिका सिंह का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। उनके इस वीडियो की फैंस ‘so cute’, ‘adorable’, ‘beautiful’ जैसे कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि यह पहला मौका नहीं होगा, जब दीपिका सिंह के किसी वीडियो को फैंस ने इतना पसंद किया हो। इससे पहले भी दीपिका अपनी वीडियो से लोगों का ध्यान खींचती रही हैं। दीपिका अपनी कई डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं। जिसको फैंस को खूब प्यार मिला।
वहीं, बात करें एक्ट्रेस के करियर फ्रंट की, तो बता दें कि दीपिका साल 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में किरदार निभाया। जिसमें उनका आईपीएस अफसर संध्या राठी का किरदार लोगों को खूब भाया और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई। इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं थी। वहीं, कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ लोगों के दिलों पर राज किया। इसके अलावा दीपिका सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो 2 मई 2014 को उन्होंने टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली। मालूम हो कि दीपिका सिंह और रोहित राज को एक बेटा है।