बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ’83’ में अधिकतर कलाकारों का लुक रिवील कर दिया गया है। रणवीर तो बिल्कुल ही कपिल देव की तरह नजर आ रहे थे और यही कपिल देव की पत्नी रोमी देव के लुक को लेकर दीपिका के साथ भी महसूस हो रहा है। उनका लुक बुधवार को रिलीज किया गया।
83 के अपने फर्स्ट लुक को खुद दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनके साथ कपिल देव के रूप में खड़े रणवीर सिंह साथ दिखाई दे रहे हैं दीपिका पादुकोण की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
दीपिका ने ’83’ से अपने रोल के बारे में कहा कि,- भारतीय खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर कब्जा करने वाली इस फिल्म में एक छोटा सा महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है।
एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ,यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में ’83’ हर महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।
कबीर खान ने कहा- मैंने हमेशा दीपिका को एक अभूतपूर्व अभिनेत्री के रूप में देखा है। जब मैं रोमी देव की भूमिका के लिए सोच रहा था तो मेरे दिमाग में केवल उन्हीं का ही नाम आया। रोमी देव के पास बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा है और दीपिका ने पूर्णता के साथ इसे निभाया है। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। उससे कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद मिली है। मुझे बहुत खुशी है कि दीपिका हमारे 83 के सफ़र का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।

’83’ के फर्स्ट लुक में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं, दोनों की शादी के बाद यह पहली फिल्म है, जिसमें दोनों ही कलाकार रीयल लाइफ में भी पति पत्नी बने नजर आएंगे। रणवीर सिंह की ’83’ 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ ताहिर भसीन, साहिल खट्टर, एमि विर्क, हार्डी संधू, साकिब सलीम और कई कलाकार नजर आने वाले हैं।