चीन के कोरोना वायरस के कहर का असर दुनिया के कई देशों में पड़ रहा है, लेकिन चीन में इस वायरस की वजह से लोगों की हुई मौतों की बात करे तो, अब तक इस वायरस की वजह से 170 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना से सबसे ज्याजा प्रभावित चीन से अपने देश वापस लौटने वाले लोगों को कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है। WHO अधिकारियों ने चीन के बाहर लोगों के बीच करोनो वायरस फैलने पर गहरी चिंता जाहिर की है।
गुरुवार की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 38 रही और 1,737 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 7,711 मामले सामने आ चुके हैं। और 37 मौकें चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित यूबेई प्रांत में जबकि 1 व्यक्ति की मौत सिचुआन के दक्षिणपश्चिम में हुई। यीबेई प्रांत में कोरोना की शुरुआत वुहान से हुआ। यहां से 195 अमेरिकी नागरिकों को निकाला गया है। इस सभी में वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। हालांकि साउदर्न कैलिफोर्निया मिलिट्री बेस में इन्हें 3 दिनों तक जांच और निगरानी के लिए रखा जाएगा।
जापान विदेश मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को सरकार चार्टर्ड फ्लाइट में 210 जापानियों को सुरक्षित जापान के तोक्यो हानेडा एयरपोर्ट पर ले जाया गया। इनमें से 9 लोगों में खांसी और बुखार के लक्षण दिखे। चीन से गर वापस लौटे 206 जापानियों में से 3 लोगों में नए कोरोना वायरस के लक्षण दिखे। वहीं, चीन से फ्रांस, न्यू जीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे कई देश भी अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
बताते चलें कि, भारत सरकार भी इस वायरस को लेकर सख्त है, एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, विदेशों से आ रहे यात्रियों की जांच की जा रही हैं। वहीं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इसके लिए खास व्यवस्था की गई है।