यूपी के जिले इटावा में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इटावा में कोरोना से पहली मौत हुई। बतादें कि, निमोनिया की शिकायत पर मरीज को 23 मई को दोपहर में सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया गया था। उसी रात 12:5 बजे मौत हो गई।
आपको बताते चलें कि, मरीज मोहल्ला रामगंज निवासी था। उसकी आयु 45 वर्ष थी। कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया गया था। मौत के बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है।