चंदौली : सत्ता में आने के साथ योगी सरकार लगातार गायों की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठा रहें हैं, चाहे वह बेसहारा पशुओं को लेकर आश्रय केंद्र का हो, या उनके टैंगिंग का। इसके बावजूद भी गायों को लेकर ऐसे कई वीडियो सामने आ रहें हैं जो यूपी प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान छोड़ रहा हैं। आपको बता दें कि एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के चंदौली का है, जहां गायों की सेवा करने वाले अधिकारी ही गायों के मृत शरीर के साथ शर्मनाक हरकत करते नजर आयें।
यह वायरल वीडियो चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र अतंर्गत पटपरा गांव स्थित आश्रय केंद्र का है, जिसमें आप कुछ लोगों को मृत गायों का चमड़ा छिलते देख सकते है। बता दें कि यह वीडियो केंद्र परिसर का ही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे प्रशासन महकमे में खलबली मच गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस आश्रयस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई पशुओं को लाचार अवस्था के साथ ही बेहद ही दयनीय स्थिति में देखा।
आपको बता दें कि इस घटना में संलिप्त सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान मृत गोवंश से चमड़ा निकलने की बात स्वीकारी है। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर आश्रय स्थल पहुंचे गोरक्षा समिति के अध्यक्ष प्रिंस जयसवाल ने बताया कि वीडियो वायरल होनेके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। लोगो के आरोप के बाद मौके पर पहुचे पशु धन अधिकारी भी अपना आपा खो गए और गांव वालो और पुलिस के सामने ही आरोपी की पिटाई कर दी गिरफ्त में आये। लोगो का आरोप है की मृत गायो के चमड़े और हड्डी का व्यवसाय हो रहा है।
बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है, जिसे लेकर सवाल उठाये जा रहें है, इससे पहले भी इस तरह का कई वीडियो सामने आ चुका है। अब देखना यह है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद योगी सरकार और कौन सा कदम उठाती है, जिनसे इन गायों को सुरक्षित रखा जा सकें।