उत्तराखंड : देहरादून के विंडलास कॉन्प्लेक्स स्थित एक होटल में एक विवाहिता का शव मिलने का मामला सामने आया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। होटल में शव मिलने पर होस्टल स्टॉफ ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और इसके साथ ही एसपी सिटी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे औऱ जांच शुरू कर दी।
बता दें कि विवाहिता का शव मिलने से पूरे स्टाफ में सनसनी फैल गई, जहां 21 साल की महिला एक युवक के साथ होटल में रूकी हुई थी और बताया जा रहा है की दोनों ने बीते रविवार को कमरा किराए पर लिया था जिसके बाद दोनों ने खाने पीने का सामना भी ऑर्डर बुक किया था और स्टाफ ने दोनों को ही कमरा नंबर 321 की चाबी दी थी ।
बताया जा रहा है की सभी कुछ सामान्य था और महिला की मौत के बाद युवक कमरे से फरार है और फरार हुए आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की गहन छानबीन के बाद महिला के शव की शिनाख्त हो गई है जहां मृतका का नाम मुस्कान है और चंद्रबनी के निवासी बताए जा रहे हैं और बिती रात होटल में आकर रूकी थी और शाम को 5 बजे उसी होटल से महिला काशव बरामद किया गया है ।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।