1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिर्जापुर में एक साथ गायब तीनों चचेरे भाइयों के शव मिले

मिर्जापुर में एक साथ गायब तीनों चचेरे भाइयों के शव मिले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिर्जापुर में एक साथ गायब तीनों चचेरे भाइयों के शव मिले

मिर्जापुर जिले में लापता तीनों चचेरे भाइयों के शव बंधी में उतराते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों भाई मंगलवार शाम को बेर खान के लिए जंगल की तरफ गए थे, तभी से वह वापस नहीं लौटे थे।

देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने फिर से दूसरे दिन तलाश शुरू की। आज उन्होंने पुलिस को की इसकी सूचना। सूचना के बाद पुलिस और परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र शशांक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी, सुधांशु पुत्र राजेश तिवारी, हरिओम पुत्र मुन्ना तिवारी मंगलवार की दोपहर एक साथ धसड़ा के जंगल में बेर खाने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...