ताजनगरी आगरा में कल रात को 124 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और तूफान आया। जमकर बारिश हुई और कई जगह तो ओले भी गिरे है।

इस आंधी तूफान में कई लोग मारे गए है वही दर्जनों घायल हुए है। वही दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल पर भी इस तूफान का कहर बरपा है।

आपको बता दे, दो साल में तीन बार आंधी से स्मारक को नुकसान पहुंचा है। यमुना किनारा की तरफ बांधी गई पाड़ गिर गई है।

मकबरे की संगमरमर की रेलिंग और चमेली फर्श की रेड सैंड स्टोन की रेलिंग भी टूट गई है।
इससे पहले आंधी से ताजमहल में 2018 में 11 अप्रैल और दो मई को आंधी से रॉयल गेट, दक्षिणी गेट के उत्तर पश्चिम गुलदस्ता पिलर टूटकर गिर गए थे.