बिग बॉस 13 के फीनाले में अब कुछ दिन ही बाकी है शो अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है। इसी बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करते हुए बताया कि, सिद्धार्थ शो का विनर बनने के लिए क्लियर कैंडीडेट है।
बता दें कि बिग बॉस के मेकर्स पर शुरुआत से ही सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति बायस्ड होने के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने सिद्धार्थ के प्रति बायस्ड होने की वजह बताई है।

बिग बॉस-13 की एक्स कैंडीडेट दलजीत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि, मैं ये जानना चाहती हूं कि सिद्धार्थ के लिए लोगों के बीच इतना क्रेज क्यों है सब लोग बोलते हैं कि कलर्स उसके लिए बायस्ड है, लेकिन जो लोग सिद्धार्थ को सपोर्ट कर रहे हैं, वो सिर्फ कलर्स के तो लोग नहीं हैं।
आगे दलजीत ने कहा, सिद्धार्थ को इतना पसंद करने के पीछे असली वजह क्या है? हालांकि, सिद्धार्थ ने कुछ गलत बातें भी बोली हैं, जिससे वो खुद सहमति रखते होंगे लेकिन शो में वो बेहतरीन गेम प्लेयर रहे हैं। वो काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं शो के विनर बनने के लिए सिद्धार्थ काफी क्लियर कैंडीडेट हैं।
तो वहीं सिद्धार्थ को फैन्स और सेलेब्स का काफी अच्छा सपोर्ट भी मिल रहा है। कई एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट जैसे विंदू दारा सिंह, काम्या पंजाबी, संभावना सेठ आदि भी सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में विंदू ने कहा कि अगर सिद्धार्थ शो नहीं जीते तो वे काफी शॉक्ड हो जाएंगे।