बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी पिछले 25 सालों से लगातार एनुअल कैलेंडर लॉन्च करते आ रहे हैं डब्बू फोटोग्राफी के साथ-साथ कैलेंडर के लिए मशहूर हैं। 2020 का यह 21वां सेलेब्रिटी कैलेंडर एडीशन है। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं, भूमि पेडनेकर का भी कैलेंडर फोटो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है और फैन्स भी सेलेब्स के इस अंदाज को देखा काफी हैरान हैं।
इस बार डब्बू के कैलेंडर में भूमि पेडणेकर, कृति सैनॉन,अनन्या पांडे, शर्लिन चोपड़ा, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स अलग अंदाज में नजर आए। डब्बू ने कैलेंडर फोटो शूट के बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कैलेंडर लांच के दौरान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा बिंदास पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शयेर करते हुए कैप्शन में लिखा, डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के दौरान, इस प्यार के लिए धन्यवाद डब्बू जी और मनीषा जी। शर्लिन का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
इसके अलावा, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कैलेंडर का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में भूमि बाथ टब में नजर आ रही हैं भूमि पेडनेकर का यह न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को उनकी फिल्म ‘सांड की आंख’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है।