1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में कोरोना वायरस का संकट, आठ नए मरीज हुए संक्रमित

हरदोई में कोरोना वायरस का संकट, आठ नए मरीज हुए संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरदोई में कोरोना वायरस का संकट, आठ नए मरीज हुए संक्रमित

हरदोई में शनिवार सुबह आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 178 पहुंच गई है। एक्टिव केस 67 हैं, 108 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं।

यूपी में मिले रिकॉर्ड 817 नए मामले

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड बना है। पहली बार एक ही दिन में 800 से ज्यादा संक्रमित मिले। शुक्रवार को 19 की वायरस ने जान ले ली। अब तक 507 लोग दम तोड़ चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 16,594 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...