1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुरानी रंजिश के चलते ली जान, फावड़े से पीट पीटकर युवक की हत्या

पुरानी रंजिश के चलते ली जान, फावड़े से पीट पीटकर युवक की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुरानी रंजिश के चलते ली जान, फावड़े से पीट पीटकर युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से तुषार शर्मा की रिपोर्ट

 उत्तरप्रदेश में लोगों में पुलिस का खौफ़ जरा भी नजर नही आ रहा है,ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई का है,दरसल यंहा मामूली विवाद में फावड़े से पीट पीटकर युवक की हत्या की ख़बर से सनसनी फेल गई।

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गोंदी गांव निवासी मुशाहिद शादी के लिए सामान लेकर हापुड़ के बाजार से लौट रहा था, कि इसी बीच पप्पू ने रास्ते में उसको रोक लिया जिसके बाद फावड़े से लैस पप्पू ने मुशाहिद पर जमकर प्रहार कर दिये, जिससे मुशाहिद की मौके पर ही मौत हो गई , ऐसा बताया जा रहा है कि मुशाहिद के लड़के और पप्पू के लड़के में मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर पहले झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश के चलते पप्पू ने मुशाहिद की हत्या कर दी , मुशाहिद को पप्पू ने फावड़े से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...