1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्र ने छात्र को मारी गोली, घायल छात्र को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

छात्र ने छात्र को मारी गोली, घायल छात्र को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छात्र ने छात्र को मारी गोली, घायल छात्र को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

 मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम रामलीला मैदान में 11 वीं के एक छात्र ने 12 वीं में पढ़ रहे अपने ही दोस्त को तमंचे से गोली मार दी। गोली छात्र की पीठ में लगी है। इस घटना से रामलीला मैदान में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पास ही गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पर आरोपी तमंचा छोड़कर भाग निकला। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार आदर्श नगर का रहने वाला एक किशोर इंटरमीडिएट का छात्र है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपनी स्कूटी लेकर दोस्त के साथ रामलीला ग्राउंड गया था। दोनों ग्राउंड में ही खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह वहीं गिर पड़ा। उस वक्त रामलीला ग्राउंड में काफी संख्या में लोग टहल रहे थे।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...