वृंदावन में एक रशियन महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नगर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर रशियन महिला से छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी हुई।
घर में अकेली महिला को देखकर आरोपियों ने तीन दिन पूर्व यह वारदात की। पति और ससुर के आने के बाद महिला ने आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वारदात दो जून की है। महिला घर में अकेली थी। पति ने बताया कि कॉलोनी के ही व्यक्ति और उसके बेटों ने उनकी पत्नी को घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ की और अश्लीलता की। विरोध पर पीटा।
इससे पूर्व भी आरोपियों ने उनके पिता से दोस्ती गांठकर 12 लाख रुपये खाते से निकाल लिए, जिसका मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया गया था।