1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव,मां ने तोड़ दम

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव,मां ने तोड़ दम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव,मां ने तोड़ दम

बुलंदशहर में बंद पड़े घर में बेटे के सड़े हुए शव के साथ मां तड़पती हुई हालत में मिली। अनूपशहर कोतवाली इलाके के शिव चौक में स्थित एक घर से बदबू आने के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर में एक युवक का शव मिला। एक वृद्धा अंदर गंभीर हालत में तड़पती हुई मिली। वृद्धा को अनूपशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन शाम को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मृतक युवक प्रोमिल वृद्धा उषा शर्मा का बेटा बताया जा रहा है। प्रोमिल के पिता डॉक्टर योगेश कुमार शहर के मशहूर चिकित्सक थे। 25 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। प्रोमिल उनकी एक ही संतान थी। पिता की मौत के बाद प्रोमिल अपनी मां के साथ अकेला रहता था। शुक्रवार को मकान से काफी बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक का शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...