हापुड़: बुधवार की आधी रात को चेकिंग के दौरान एक बाइक रोकने पर बदमाश ने पुलिसकर्मी पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद घेरेबन्दी कर पुलिस ने बचाव के लिए गोली चलाई तो बदमाश घायल हो गया।
स्वाट 2 टीम व सिटी कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ रात 12 बजे हुई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की । फायरिंग में सीओ राजेश कुमार बाल बाल बचे। जवाब में की गई फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश को जा लगी। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।