1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप, नौ नए मरीज मिले संक्रमित

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप, नौ नए मरीज मिले संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप, नौ नए मरीज मिले संक्रमित

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। गुरुवार को नौ नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1116 पर पहुंच गया। उधर, जिले के दो संक्रमित मरीजों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या बढ़कर 72 हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि बाह निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति फेफड़ों की टीबी से पीड़ित था। संक्रमित होने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे सैफई में भर्ती कराया गया था, जहां सेप्टिक शॉक से उसकी मृत्यु हो गई। नाई की मंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति सांस की तकलीफ थी। संक्रमित होने के बाद यह और बढ़ गई। उसकी भी मृत्यु हुई है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि गुरुवार को नौ नए मरीज भी मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1116 हो गई है। 16 मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...