1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में एक और कोरोना का मामला,संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 66

झांसी में एक और कोरोना का मामला,संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 66

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झांसी में एक और कोरोना का मामला,संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 66

 झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी में तेजी से अपनी जड़ें फैलाता जा रहा है। बुधवार को झांसी में कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, पहले से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 और महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है।

चार नए मामलों में तीन तालपुरा इलाके के हैं। इनमें से दो मरीज पहले से संक्रमित युवक के माता – पिता हैं। जबकि, उक्त युवक के संपर्क में आने वाले तालपुरा क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति में भी इस महामारी की पुष्टि हुई है। चौथा मरीज वीरांगना नगर इलाके का है। वीरांगना नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन तैयार कर दिया गया है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है। नारायण बाग रोड निवासी इस व्यक्ति में छह जून को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...