1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टेम्पो और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, हादसे में एक युवक घायल

टेम्पो और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, हादसे में एक युवक घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टेम्पो और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, हादसे में एक युवक घायल

भाटपाररानी, देवरिया। थाना क्षेत्र के दुबौली मोड़ के निकट हिरो होड़ा मोटरसाइकिल ऐजेंसी के पास टेम्पो व मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई । जिसमे  युवक नीचे गिरकर छटपटाने लगा। उधर से जा रहे राहगीरों ने उसे निजी साधन से पीएचसी पहुंचाया। प्राप्त सुचना के अनुसार प्रवीण 30 पुत्र रमाशंकर निवासी बनकटा थाना क्षेत्र के हरपुर जो किसी कार्य वश भाटपाररानी आया था जो रात के करीब 8 बजे भाटपाररानी थाना क्षेत्र से फुलवारी मार्ग पर दुबौली के पहुंचा ही था कि सामने से आ रही टेम्पो से उसकी मोटरसाइकिल का टक्कर हो गया जिससें हो जमीन पर गिर गया। पास से गुजर रहे राहगिरों ने उसे अपने साधन से उसे पीएचसी पहुंचवाया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...