1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजा

व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजा

उत्तर प्रदेश में मथुरा के गांव गढ़सौली में जमीन के विवाद के चलते एक व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव गढ़सौली निवासी सोहन सिंह (60) वर्ष पुत्र भूरा अविवाहित था। उस पर गांव के ही घनश्याम पुत्र घूरे ने अपने प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर घनश्याम ने करीब तीन सप्ताह पूर्व सोहन सिंह के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने की तहरीर थाने में दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...