1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरैया में तेज रफ्तार का कहर, तीन लोगों को हुई मौत

औरैया में तेज रफ्तार का कहर, तीन लोगों को हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
औरैया में तेज रफ्तार का कहर, तीन लोगों को हुई मौत

औरैया में शुक्रवार देर रात को कंचौसी लहरापुर मार्ग पर मधवापुर गांव के पास नदी पुल के करीब कंचौसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीन लोगों में एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई।

वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलो को उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात लहरापुर कंचौसी मार्ग पर कंचौसी की तरफ से बाइक पर आ रहे तीन लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...