कानपुर में एक वरिष्ठ वकील के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कानपुर जिला अदालत को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को वकील के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
महासचिव कपिल दीप सचान ने बताया, ग्वालतोली के रहने वाले वरिष्ठ वकील बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद कार्यवाहक जिला न्यायाधीश मोहम्मद रियाज ने पूरे अदालत परिसर को बंद करने का आदेश दिया।