अलीगंज थाने के एक गांव में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव खेत में फेंक दिया गया। परिवार में शादी के दौरान रात में बच्ची लापता हो गई थी। उसका शव छह घंटे बाद सुबह खेत में पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
बच्ची गांव की पाठशाला में कक्षा दो की छात्रा थी। शुक्रवार को उसकी चचेरी बहन की बरात बदायूं के फैजगंज बेहटा से आई थी।