अलीगढ़ । थाना क्वार्सी पुलिस ने अतरौली बस स्टैंड से समद रोड़ पर एलआईसी बिल्डिंग के बाहर हुई 22लाख 21 हजार लूटकांड मुख्य आरोपी दबोचकर उसके कब्जे से लूट 6लाख 80 हजार रुपया,तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूर्व में छह बदमाशों को गिरतार कर 12लाख31 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
डॉ0 अरविंद कुमार एसपी अपराध अलीगढ़ ने बताया कि गत एक जून को एलआईसी बिल्डिंग से कैश लेकर जा रहे सीएमसी इन्फो सिस्टम कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों 22 लाख 21000 से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे, बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सीएमएस इन्फो सिस्टम कंपनी से कैश ले जाने वाले कर्मचारी को लूटकांड का साजिशकर्ता बताते हुए घटना का खुलासा कर पांच बदमाशों को गिरतार कर 12 लाख 21 हजार रुपये बरामद किए थे, जिसमें दो बदमाशो मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे। सोमवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से कालू यादव नाम के बदमाश को गिरतार कर 10हजार रुपये बरामद किए। मंगलवार को क्वार्सी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लूटकांड का मुख्य सूत्रधार बदमाश सुरजीत अतरौली बस स्टैंड पर खड़ा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर सुरजीत को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से लूट के 6 लाख 80 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल सातों आरोपियों को गिरतार कर अब तक 22 लाख21 हजार रुपये में से 19लाख 11 हजार रुपये बरामद कर लिए है। विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।