दोस्तों ने मिलकर अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया और उसकी शिनाख्त छुपाने के लिए उसका मुंह इटों से कुचल दिया. इस घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को 22 महीने लग गए. मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़ा है. पुलिस का दावा है कि जिले के कलेक्टर गंज के सीपीसी माल गोदाम में 23 वर्षीय जुबेर अहमद की हत्या ₹500 के विवाद में 5 जुआरियों ने मिलकर की थी. सभी उसके दोस्त थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 माह पूर्व एक चश्मदीद मोहम्मद गौस ने जुबेर की मां को जानकारी दी तो मां ने पुलिस से एक बार फिर गुहार लगाई. पुलिस हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपित रशीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया