1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में कोरोना की बढ़ी संख्या,आठ लोग हुए कोरोना संक्रमित

मैनपुरी में कोरोना की बढ़ी संख्या,आठ लोग हुए कोरोना संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी में कोरोना की बढ़ी संख्या,आठ लोग हुए कोरोना संक्रमित

मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को एक मेडिकल कर्मचारी सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सात को कोविड-19 भोगांव में भर्ती कराया गया है।

जबकि महिला को कोविड अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। 115 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है तो वहीं 75 संक्रमितों को वर्तमान में उपचार चल रहा है। छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...