1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव में ट्रक और कार की टक्कट,हादसे में सिपाही घायल

उन्नाव में ट्रक और कार की टक्कट,हादसे में सिपाही घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव में ट्रक और कार की टक्कट,हादसे में सिपाही घायल

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के पास बुधवार देर रात एक ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सीतापुर जिले में तैनात 48 वर्षीय सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा टीम ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया।

गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के निभू गांव निवासी सिपाही रामगोपाल   पुत्र भूरा वर्तमान में सीतापुर जिले में न्यायिक सम्मन सेल में तैनात थे। बुधवार रात अपनी कार से वह लखनऊ की ओर जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास टोल कर्मियों ने लहराकर कार चलाते देख रोक लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...