काकोर के पास मंगलवार की सुबह कोर्ट जा रहे अपर जिला जज की कार पर कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया। हमला होने पर चालक तेज गति से कार चलाते हुए सीधे न्यायालय परिसर पहुंचा, इसके बाद कार सवार दोनों न्यायाधीश सुरक्षा में अपने अपने कक्ष में गए। पथराव के बाद कार से फरार हुए बदमाशों की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जनपद में नाकेबंदी करके सीमा सील कर दी है। एसपी और डीएम कोर्ट पहुंचकर अपर जिला जज से वार्ता की है।
औरैया के अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी व अपर जिला जज द्वितीय रामनेत दिबियापुर स्थित गैल बिहार कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार की सुबह दोनों न्यायाधीश एक ही कार से जिला न्यायालय जा रहे थे। जिला मुख्यालय के निकट कार पहुंचते ही साइड से आई एक कार में सवार बदमाशों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पथराव होने पर से कार का शीशा टूट गया।