बिजनौर जनपद के चांदपुर में पुलिस ने मंगलवार रात दत्तियाना रोड पर खंडहर में अवैध हथियार बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रेमवीर सिंह निवासी गांव अजदेव, सलीम निवासी गांव कमालपुर और तीसरा आरोपी जीशान गांव कमालपुर का रहने वाला है।
मौके से 315 बोर के आठ तमंचे, 12 बोर के तीन तमंचों के अलावा 315 बोर के खोके, .32 बोर का कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।