1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास,जानिए पूरी खबर

महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास,जानिए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास,जानिए पूरी खबर

अलीगढ़ के एसएसपी दफ्तर पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। घटना को देखते ही मौके पर मौजूद महिला पुलिस कांस्टेबल ने पकड़ कर पेट्रोल की बोतल छीन ली और तत्काल पानी डालकर महिला को आग से बचाया। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने अपने पति पर बीते दिनों थाना खैर पर उत्पीड़न करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीड़ित महिला थाना खैर इलाके के बहादुरगंज की है। जिसने पारिवारिक कलह के दौरान अपने पति पर जबरन संबंध बनाने के आरोप में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज तो हो गया लेकिन अभी तक उसमें कोई अग्रिम कार्रवाई ना होने के चलते महिला परेशान थी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...