लखीमपुर . शहर में डॉक्टरों की संवेदनहीनता सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यहां एक मजदूर के शव को अस्पताल परिसर में खुले में छोड़ दिया गया जहां बारिश होने पर वह भीगता रहा. इस दौरान मजबूर पिता मृतक केशव के पास बिलखता रहा लेकिन डॉक्टरों का मन नहीं पसीजा. उसने कई बार अस्पताल स्टाफ से कहा कि अपने बच्चे का शव अस्पताल के बरामदे में रख ले ताकि वह भीगे ना, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उसे अस्पताल बिल्डिंग के अंदर शव को रखने से मना कर दिया.
ऐसे में शव को देख पड़ोस के लोगों ने पॉलीथीन लाकर शव को भीगने से बचाने की कोशिश की. आपको बता दें कि निघासन थाना क्षेत्र के गांव हरद्वाही निवासी अनिल पड़ोस के एक खेत में काम करने गया था जहां पर पैर फिसलने से ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर फंस जाने के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई