बरेली के अलीगंज में चचेरी बहन के शादी समारोह से एक 8 साल की बच्ची अगवा हो गई। शनिवार सुबह गांव के बाहर उसकी लाश मिली। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। अलीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारोपी की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक एक्सपर्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए।
अलीगंज के खटेटा गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। बारात के दौरान रात करीब 11 बजे दुल्हन की छोटी चचेरी बहन को देखा गया था। इसके बाद सभी लोग खाने-पीने और द्वारचार की तैयारियों में व्यस्त हो गए। 8 साल की बच्ची समारोह से लापता हो गई। रात 1:30 बजे उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार सुबह को गांव के प्रधान ने खेतों में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।