सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता को काफी से काफी दूर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष मनोज कुमार तुरंत ही मौके पर पहुंचे और गांव का निरीक्षण किया। वहीं पीड़ित बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए लखनऊ भिजवाया गया।
हालांकि आरोपी युवक को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।