1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्र ने प्रिंसिपल से 5 लाख की मांगी रंगदारी ,ना देने पर परिवार को खत्म करने की दी धमकी

छात्र ने प्रिंसिपल से 5 लाख की मांगी रंगदारी ,ना देने पर परिवार को खत्म करने की दी धमकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छात्र ने प्रिंसिपल से 5 लाख की मांगी रंगदारी ,ना देने पर परिवार को खत्म करने की दी धमकी

मैनपुरी। मैनपुरी में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने अपने स्‍कूल के प्रिंसिपल से पूरे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। और ऐसा न करने पर उसने पूरे परिवार को खत्‍म करने की धमकी दी। घबराये प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। जब पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की तो हर कोई अचंभित हो गया।

आपको बता दें कि मैनपुरी में एक प्रिंसिपल से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने पर पुलिस ने एक 13 साल के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की कक्षा आठ में पढने वाले छात्र ने अपने शौक पूरा करने के लिए प्रिंसिपल से रंगदारी मांगी थी। 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर परिवार को ख़त्म करने की धमकी भी दी थी। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई और जाँच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया। कस्बा बरनाहल में रहने वाले ब्रजकिशोर शर्मा वर्णी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं और परिवार के साथ स्कूल के पास ही रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...