1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज में पेड़ गिरने से एक मौत,एक घायल

कन्नौज में पेड़ गिरने से एक मौत,एक घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्नौज में पेड़ गिरने से एक मौत,एक घायल

कन्नौज जिले में आंधी और बारिश में बुधवार को बेहरिन गांव में पेड़ गिरने से मक्का के खेत में काम कर रही किशोरी की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, उमस होने से लोग परेशान रहे।

दोपहर तीन बजे आसमान पर काले बादल छा गए और आंधी के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बेहरिन गांव में मक्का के खेत में मजदूर काम कर रहे थे। आंधी, बारिश होने पर मजदूर पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी बीच पेड़ भरभरा कर गिर गया। गांव के रामनरेश की 15 वर्षीय पुत्री अंजू की पेड़ के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। सर्वेंश पुत्र राजकिशोर का पैर टूट गया। गांव के लोगों ने दबे लोगों को निकाला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...