1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रसव के दौरान जच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान जच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रसव के दौरान जच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

कासगंज जनपद के अस्थाई जिलाअस्पताल पर आज शुक्रवार की सुबह एक प्रसूता ने बच्ची को जन्म देने की बाद मौत हो गई। जच्चा की मौत के बाद परिजनो ने स्टाप नर्स पर रूपया मांगने और न देने पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतक प्रसूता सिढपुरा थाना क्षेत्र के गांव वकावली निवासी पवन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका थी, जोकि नौ माह तीन दिन की गर्भवती थी। प्रसवपीणा होने के बाद परिजन कासगंज जनपद के अशोक नगर स्थित अस्थाई जिला अस्पताल में लेकर आये। जहां आरोप है कि अस्पताल में तैनात स्टाप ने भर्ती तो कर लिया, लेकिन कोई देखभाल नहीं कि पति द्वारा कई बार मन्नते किये जाने के नर्स स्टाप रूपये की मांग करने लगे।रूपया न देने की वजह  प्रसूता की देखभाल नहीं कि बाद में प्रसूता जच्चा ने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जोकि पूरी तरह से ठीक है, जबकि जच्चा के अतिरिक्त रक्तस्राव होने के चलते प्रसूता की मौत हो गई। परिजनो ने स्टाप नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव स्टेचर पर रखकर जामकर हंगामा काटा और कार्रवाई की मांग की , ताकि पूर्व की तरह  घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो सकेक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...