उत्तर प्रदेश के इटावा में शुक्रवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 12 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। जिन इलाकों में मरीज मिले हैं उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा।
इन सभी मरीजों में प्रवासी है या नहीं इसकी जानकारी अभी नही हो पाई है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 111 हो गयी है। जिसमें 44 ठीक हो चुक हैं। एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है और 66 एक्टिव केस हैं।