1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव-करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उन्नाव-करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव-करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के नौगवां के रहने वाले युवक की शुक्रवार की देर रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुरवा कोतवाली क्षेत्र के नौगवां के रहने वाले जवाहरलाल का बाइस वर्षीय बेटा आकाश रात घर के अंदर कमरे में पंखे का प्लग लगा रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से आकाश गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद परिजनों ने उसे किसी तरह जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई और एक बहन में बड़ा था। युवक की मौत को लेकर भाई अनमोल, बहन अनामिका और मां सीमादेवी का रो-रोकर आहत है। परिजनों के मुताबिक दिल्ली में बैग बनाने का काम करता था। होली पर्व पर घर आया था। लॉकडाउन लगने के बाद दिल्ली नहीं जा सका था। शनिवार की दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...