उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के भीरा थाना क्षेत्र स्थिक एक गांव में अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इससे पूरे घर में आग लग गई. वहीं, एक महिला आग में जलकर बुरी तरह से झुलस गई.आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाया.
जानकारी के मुताबिक, मामला ग्राम पंचायत शाहपुर ढकिया का है. कहा जा रहा है कि ओयल देवी अपने घर में खाना बना रही थी. तभी अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इससे घर में आग लग गई और खाना बना रही महिला भी झुलस गई. आवाज से आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल गए. फिर गांव वालों ने ओयल देवी के मकान में लगी आग को बुझाया.