1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कचरे के वाहन में रखा शव, सरकार ने भेजा नोटिस

कचरे के वाहन में रखा शव, सरकार ने भेजा नोटिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कचरे के वाहन में रखा शव, सरकार ने भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में कचरे के वाहन में एक शव ले जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस और बलरामपुर नगर निगम को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने भी घटना पर चिंता जताई और जिला प्रशासन को नोटिस भेजकर 15 जून तक घटना पर उससे जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय अनवर अली की मौत उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला प्रखंड में एक सरकारी कार्यालय के पास हुई और उनके शव को नगर निगम के कर्मियों ने कचरे के एक वाहन में डाल दिया जबकि वहां कुछ पुलिसकर्मी खड़े होकर इसे देखते र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...