1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,प्रेमिका की हुई मौत

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,प्रेमिका की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,प्रेमिका की हुई मौत

हमीरपुर में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांदा कानपुर रेलवे ट्रैक में गेट संख्या 33 सबवे के पास प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें प्रेमिका की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।  

घायल को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे करीब 25 वर्षीय एक प्रेमी युगल आत्महत्या के इरादे से बांदा कानपुर रेलवे ट्रैक में गेट संख्या 33 के पास पैदल चलकर पहुंचे।

वहां से एक मालगाड़ी निकली तो प्रेमी युगल ने उसके सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें प्रेमिका की ट्रेन से कटने से मौके पर ही मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...