शामली के कैराना थाना क्षेत्र में शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना पर हरियाणा और यूपी का पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद शव को यमुना नदी से बाहर निकाला। बाद में परिजन शव को अपने साथ ले गए।
हरियाणा के जिला करनाल थाना क्षेत्र के घरौंडा के गांव गढ़ी भरल निवासी अख्तर का खेत यूपी के गांव बसेड़ा के पास यमुना नदी के पार है। शनिवार दोपहर अख्तर का 20 वर्षीय पुत्र आमिर अपने खेत पर आया हुआ था। इसी बीच तेज गर्मी के चलते आमिर यमुना नदी में नहाने के लिए घुस गया।