बलिया जिले में कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद उसे एसिड पिला देने की घटना सामने आई है। छेड़छाड़ के आरोपियों ने छात्रा कहीं नाम न बोल दे इसके लिए उसे एसिड पिला दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सिर्फ छेड़छाड़ का ही मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सदर कोतवाली इलाके में शिवपुर दियर के एक गरीब परिवार की बिटिया संग हुई है।
छात्रा ने इस साल दसवीं की परीक्षा दी है। गांव के कुछ दबंग अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते थे। जिला अस्पताल से छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया गया पर वाराणसी ले जाने में परिजन अक्षम रहे। बलिया के नजदीक तिखमपुर स्थित शारदा हॉस्पिटल में बालिका जिंदगी और मौत से लड़ रही है।