1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग लड़की हुई मौत,चार महिने बाद हुआ खुलासा

नाबालिग लड़की हुई मौत,चार महिने बाद हुआ खुलासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नाबालिग लड़की हुई मौत,चार महिने बाद हुआ खुलासा

फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी हत्या की गई थी। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने दिया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।    

21 मार्च को थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला दबाना आया था। 

इधर, किशोरी की मौत से पूर्व गांव के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। ऐसे में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...